लूट का अपराध करने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलीस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 शुभम श्रीवास्तव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 411/23 धारा 392/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. आकाश निषाद पुत्र हरिलाल निषाद निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 2. मंजेश निषाद पुत्र रामाज्ञा निषाद निवासी सरहसबन जग्गू टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 20.08.2023 को अभियुक्तो द्वारा साईकिल से जा रहे बच्चे का मोबाईल फोन झिन लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 411/23 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । थाना झंगहा पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार की टीम-
1. उ0नि0 शुभम श्रीवास्तव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. कांस्टेबल अरविंद यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3. कांस्टेबल व्यास यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
