नाबालिग का व्यपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच के नेतृत्व में उ0नि0 ओम प्रकाश सिह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 628/2023 धारा 363,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राजकरन पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी कठघरही कईटोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. का0 धीरज सोनी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
