Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैंग बनाकर लूट, नकबजनी व रंगदारी का अपराध कारित करने वाले गिरोह के 04 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

 गैंग बनाकर लूट, नकबजनी व रंगदारी का अपराध कारित करने वाले गिरोह के 04 अपराधियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “लूट,नकबजनी व रंगदारी” के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष कैण्ट द्वारा गैंग लीडर राम भरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी निवासी बरहज बाजार पूर्वी पटेल नगर थाना बरहज जनपद देवरिया, जिनका एक विधि विरुद्ध गैंग है, के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर राम भरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी स्वयं है जो स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 03 सदस्यों (सहअभियुक्तों) 1. सूरज पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी अबूबकर नगर देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया 2. संजय कुमार कुशवाहा पुत्र लालता कुशवाहा निवासी कुसमहा टोला भोखरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 3.अनीता सिंह पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी पिपरा चौराहा बाबूसाहब का टोला थाना लार जनपद देवरिया के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर लूट,नकबजनी व रंगदारी का अपराध कारित करते रहते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं लूट,नकबजनी व रंगदारी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर राम भरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी व गिरोह के 03 अन्य सदस्यों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 629/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

तहत मु0अ0सं0 629/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 पंजीकृत

अभियुक्तों का नाम पता व अपराधिक इतिहास-

1. भरोसे तिवारी पुत्र शिवधारी तिवारी निवासी बरहज बाजार पूर्वी पटेल नगर थाना बरहज जनपद देवरिया

1. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 386,392,411,34 भा0द0वि0  थाना कैंट , गोरखपुर 

2. मु0अ0सं0 187/2022 धारा 386,504 भा0द0वि0 कोतवाली जनपद देवरिया 

3. मु0अ0सं0- 629/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैंट ,गोरखपुर 

2. सूरज पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी अबूबकर नगर देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया 

1. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 386,392,411,34 भा0द0वि0  थाना कैंट , गोरखपुर 

2. मु0अ0सं0 187/2022 धारा 386,504 भा0द0वि0 कोतवाली जनपद देवरिया 

3. मु0अ0सं0- 629/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैंट ,गोरखपुर 

3. संजय कुमार कुशवाहा पुत्र लालता कुशवाहा निवासी कुसमहा टोला भोखरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 

1. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 386,392,411,34 भा0द0वि0  थाना कैंट , गोरखपुर 

2. मु0अ0सं0 187/2022 धारा 386,504 भा0द0वि0 कोतवाली जनपद देवरिया 

3. मु0अ0सं0- 629/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैंट ,गोरखपुर 

4.  अनीता सिंह पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी पिपरा चौराहा बाबूसाहब का टोला थाना लार जनपद देवरिया

1. मु0अ0सं0 156/2023 धारा 386,392,411,34 भा0द0वि0  थाना कैंट , गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 231/2021 धारा 380,457,411 भा0द0वि0थाना रामगढ़ताल , गोरखपुर

3. मु0अ0सं0- 629/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कैंट ,गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies