गैंग बनाकर अपहरण, लूट/डकैती व अन्य आपराधिक कृत्य करने वाले 05 अपराधियों को “लूटेरा गैंग डी0-27/2023” में सूचीबद्ध किया गया
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "संगठित अपराधों" पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव थाना हरपुर बुदहट की रिपोर्ट पर और क्षेत्राधिकारी खजनी व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर की संस्तुति पर अपराधी 1. शिवम सिंह उर्फ गंगा सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भेऊसा उर्फ बनकटा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 2. धीरज शर्मा पुत्र शमशेर शर्मा निवासी ग्राम बर्रोही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 3. लल्लन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम भेऊसा उर्फ बनकटा टोला पोखरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 4. निशान्त सिंह उर्फ बाला जी पुत्र रामनजर निवासी बर्रोही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 5. उपेन्द्र यादव उर्फ ओपी पुत्र इन्द्रेश यादव निवासी सतहरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर, जिनका एक विधि विरूद्ध गैंग है, को लूटेरा गैंग के रूप में सूची बद्ध किया गया है । उक्त गैंग का लीडर शिवम सिंह उपरोक्त स्वयं है । सभी उपरोक्त अपराधियों द्वारा एक साथ मिलकर अपराध जगत में अपहरण, लूट/डकैती और अन्य आपराधिक कृत्य किया जाता है। इनके आपराधिक कृत्यों से जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है । यह गैंग अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु अपराध करने का अभ्यस्त है । इस गैंग के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गैंग को “ लूटेरा गैंग डी0-27/2023” में सूचीबद्ध किया गया ।
गैंग डी0-27 के अपराधियों का नाम पता व अपराधिक इतिहास-
1. शिवम सिंह उर्फ गंगा सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भेऊसा उर्फ बनकटा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 43/23 धारा 365/395/412 भा0द0वि0 थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 108/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. धीरज शर्मा पुत्र शमशेर शर्मा निवासी ग्राम बर्रोही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 43/23 धारा 365/395/412 भा0द0वि0 थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
3. लल्लन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम भेऊसा उर्फ बनकटा टोला पोखरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 43/23 धारा 365/395/412 भा0द0वि0 थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
4. निशान्त सिंह उर्फ बाला जी पुत्र रामनजर निवासी ग्राम बर्रोही थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 43/23 धारा 365/395/412 भा0द0वि0 थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
5. उपेन्द्र यादव उर्फ ओपी पुत्र इन्द्रेश यादव निवासी सतहरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
1. मु0अ0सं0 43/23 धारा 365/395/412 भा0द0वि0 थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 105/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर