व्यपहरण का अपराध करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक आदित्य सिंह व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 कृष्णानंद कुशवाहा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु 0अ0सं0 498/2023 धारा 363 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र गरीब कुमार निवासी छपिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 कृष्णानंद कुशवाहा थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. का0 शिवओम शुक्ला थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. का0 रमेश जोशी थाना गीडा जनपद गोरखपुर
