कुटरचित दस्तावेजों द्वारा धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 विजय शंकर यादव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/23 धारा 420/ 467/ 468/ 471/ 504/ 506 भादवि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त विजय कुमार जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल निवासी बनगाई थाना गुलरिहा गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. का0 अग्निवेश कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
