Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धोखे से गर्भपात कराने का अपराध कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धोखे से गर्भपात कराने का अपराध कारित करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

         

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार सिंह चौकी प्रभारी जेल रोड थाना शाहपुर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 589/2023 धारा 376,313,506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त कृष्ण दूबे पुत्र मुकेश दूबे निवासी ग्राम बगलहा पो0 खजुरी थाना नेबूआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर हा0पता घोषीपुरवा गीता वाटिका थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह चौकी प्रभारी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

2. का0 सरताज खान चौकी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

3. का0 सुजीत कुमार चौकी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies