बैंक मे मारपीट करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में,क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उरुवा बाजार के नेतृत्व में उ0नि0 रवि चौधरी द्वारा मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/23 धारा 323 /332 /504/ 506/ 352/ 353 भादवि थाना उरुवा बाजार से संबंधित वांछित अभियुक्त धरमचन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 मेवालाल जायसवाल निवासी कस्बा उरुवा बाजार थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रवि चौधरी थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
2. का0 विनय पटेल थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
