Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

03 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*


 03 से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान।



संभल (बहजोई )22 सितम्बर 2023 


आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की  अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

  बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार बिश्नोई द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर जनित रोग सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वयता बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर नियत्रंण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। 

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर  बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,  जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने की दिशा में कार्य करें।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोगों से बचाव हेतु  नगर पालिका एवं नगर पंचायत को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिये है। तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों ,महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने जनपद में संचारी रोगों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 तरन्नुम रजा, उप कृषि निदेशक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.पंकज कुमार बिश्नोई, नोडल संचारी डॉ मनोज कुमार डब्लूएचओ के प्रतिनिधि यूनिसेफ की प्रतिनिधि सहित समस्त चिकित्सा अधीक्षक समस्त विकासखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय  संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies