Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल

 अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 07 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र को अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल किया गया है। 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव वर्ष में 07 से 10 दिसंबर के बीच में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित किया गया, 69वें राष्ट्रीय में देश के सभी जिलों से लगभग 8500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन के अंतिम दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। 


अनुराग मिश्र मूलतः गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर जिले के निवासी है, उनकी शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की चल रही है, उनका विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से है उन्होंने पूर्व में विश्वविद्यालय इकाई कार्यकारिणी सदस्य, महानगर सहमंत्री तथा महानगर मीडिया संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। 


इस अवसर अभाविप गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies