Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कोतवाली सर्किल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीओ कोतवाली के नेतृत्व में अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, वसूला गया भारी जुर्माना

 कोतवाली सर्किल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीओ कोतवाली के नेतृत्व में अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, वसूला गया भारी जुर्माना





हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर एसएसपी के आदेशानुसार व एसपी सिटी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली जगत राम कनौजिया ने दलबल के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाली सर्किल में चलाया अभियान, आपको बताते चले की सड़कों पर दुकान लगाए दुकानदार अपनी दुकानो के आगे सड़क पर भी अवैध अतिक्रमण कर सड़क को जाम कर देते हैं। जिसके चलते रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।जिस कारण आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अब इन अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से करवाई करने में लग गई हैं।आज इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने पूरे दल बल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान शास्त्री चौराहे से लेकर टाउन हॉल बेतियाहाता तक पैदल गस्त किया और सड़क पर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को चार दिनों की मोहलत देते हुए।बताया गया कि समय सीमा के अंदर आप सड़को से अतिक्रमण को हटा लें नही तो आगे कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण किए लोगों 176400 का जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली जगत राम कन्नैजिया, थाना प्रभारी कोतवाली विमलेश सिंह,एसआई अरविंद कुमार राय के साथ ही बड़ी संख्या में कोतवाली और राजघाट थाने की पुलिस मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies