हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
फुल फेज हेडमास्टर बनने पे डॉ० विजय कुमार सिंह का हुआ स्वागत
छपरा:--- सारण एकेडमी के प्रभारी प्राचार्य डॉ० विजय कुमार सिंह अब पुर्ण रूप से प्राचार्य के भूमिका में कार्य करेगे।सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना द्वारा राजकीयकृत/परियोजना उच्च विद्यालयों के सहायक शिक्षकों का राज्य स्तरीय वरीयता सूची की मूल कोटी की वरीयता के आधार पर पूर्ण रूप से प्राचार्य का पद प्रदान किया है। इसी क्रम में सारण एकेडमी के प्रभारी प्राचार्य डॉ० विजय कुमार सिंह को पूर्ण प्राचार्य का दर्जा प्राप्त हुआ है।
सारण एकेडमी प्राचार्य कक्ष में शिक्षको के द्वारा डॉ० विजय कुमार सिंह का स्वागत फूल माला और बुके से किया गया। इस्लामिया उच्च विद्यालय के शिक्षक अरुण पराशर ने बताया कि विजय सर बहुत ही सरल एवं अनुशासित स्वभाव के हैं।इनका कार्य और व्यक्तित्व से शिक्षक समाज को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। स्वागत करने वालों में शिक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह,अरविंद शर्मा एवम शिक्षिका डॉ० सुषमा सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शामिल हुए।
