हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चिलुआताल संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 030/2024 धारा 302 भा0द0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त राजू यादव पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव निवासी बरियारपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 13.01.2024 को नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त राजू यादव उपरोक्त को गूगल पे के माध्यम से 15,000 रुपये उधार दिया गया था, जिसके कारण नरेन्द्र सिंह ने अभियुक्त राजू यादव उपरोक्त से पार्टी के नाम पर कुछ खर्च करने के लिये कहा था । दिनांक तेरह जनवरी को सांय करीब पाॅंच बजे शराब की बोतल लेकर नरेन्द्र सिंह एवं राजू यादव मोटरसाईकिल लेकर गाँव से करीब एक कि0मी0 दूर समय माता स्थान के पास ग्राम नवापार खाली प्लाट में शराब पीने के लिये पहुँचे । इस दौरान ही दोनों लोगों में पुरानी बात को लेकर झगड़ा होने लगा । जिसके बाद अभियुक्त राजू यादव उपरोक्त द्वारा नरेन्द्र सिंह को ईंट से उसके सिर पर मारकर हत्या कर दिया गया तथा शव को दूसरे प्लाट में दीवाल के बगल में गिरा कर घटनास्थल से भाग गया । जिसके संबंध में आज दिनांक चौदह जनवरी को थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 030/2024 धारा 302 भा0द0सं0 पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1.थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 दिग्विजय सिंह परमार चौकी प्रभारी मजनू थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3.का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर
4.का0 चन्दन वर्मा थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर
5.का0 भानू प्रताप सिंह थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर
6.का0 मनोज यादव-2 थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर
