मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना झंगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के मार्गदर्शन में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-579/2023 धारा323/504/506/427/308/325 भादवि से संबंधित अभियुक्त धर्मेन्द्र पासवान पुत्र रामवृक्ष पासवान निवासी बड़की पंसरही थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय चौकी प्रभारी मोतीराम थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 हरेन्द्र प्रसाद थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3. कां0 राजेश कुमार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
