लूट का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना गगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अनित राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 663/23 धारा 392,504,506,411 भादवि से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त ऋषिकेश यादव पुत्र धनेश यादव निवासी ग्राम भैंसहा थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाहीं की जा रही है।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अनित राय थाना गगहा, जनपद गोरखपुर
2. का0 शुभम सिंह प्रथम थाना गगहा, जनपद गोरखपुर
