गैंग बनाकर गो-तस्करी करने के आरोप में एक नफर वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना गोला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उ0नि0 चन्दन कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 335/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित गैंगेस्टर/अभियुक्त पिन्टू लोना उर्फ प्रधान पुत्र किशोरी निवासी ग्राम मरचीपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम-
1.उ0नि0 चन्दन कुमार राय थाना गोला जनपद गोरखपुर
2.का0 संगम कुमार थाना गोला जनपद गोरखपुर
3.का0 मृत्युंज यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर
