हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
09-03-2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक का हुआ आयोजन
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वावधान में दिनांक 09.03.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना सुनिश्चित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दावा वाद से संबंधित वादों पर आपसी सुलह समझौते के आधार पर सुलह हेतु श्री पुनीत कुमार गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण की अध्यक्षता उनके प्रकोष्ठ में दावा वाद से संबंधित अधिवक्ता एवं दावा वाद से संबंधित कम्पनी के शाखा प्रबंधको के साथ बैठक आहुत की गई एवं सभी को दावा वाद से संबंधित मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के सचिव, श्री जिगर शाह भी उपस्थित थे।
