Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शिक्षा संवाद कार्यक्रम पूरे जिला में आयोजित किया गया ।

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


 शिक्षा संवाद कार्यक्रम  पूरे जिला में आयोजित किया गया । 



शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


वरीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन


शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार


सारण, छपरा 16 जनवरी :  जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर के द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित 'जन-संवाद' कार्यकम की तर्ज पर 'शिक्षा संवाद' कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।

        जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है तथा कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा और इसका कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies