गोवंश-तस्करी करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गो-वंश की तस्करी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में व0उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2024 धारा 3/5ए/8 गो वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त साहिल अली पुत्र सद्दीक अली निवासी मंगलछपरा वार्ड नं0 14 बैजनाथपुर थाना कोठीभार जिला महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. व0उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
2. उनि0 मधुरेश त्रिवेदी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 उमाशंकर कन्नौजिया थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
4. आरक्षी सोन यादव थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
5. आरक्षी पुष्पेन्द्र यादव थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
