हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना कैम्पियरगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/24 धारा 307,323,504,506 भा0द0स0 से संबंधित वांछित अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र अदालती निवासी धर्मपुर थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
2. आरक्षी मिन्हाज अंसारी थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
3. आरक्षी अंकित यादव थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर
