थाना AHTU जनपद गोरखपुर द्वारा बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने का अभियान
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर आज दिनांक 29.02.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में AHTU टीम द्वारा जनपद गोरखपुर में बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकने के अभियान के क्रम में रामगढ़ताल क्षेत्र अंतर्गत नौका विहार से दो नाबालिग बच्चो को लावारिस हालत में भिक्षा मांगते हुए पाए जाने पर नियमानुसार रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू किए गए बालको को AHT टीम द्वारा उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षार्थ मेरी पहली पुस्तक देकर बाल कल्याण समिति गोरखपुर में समस्त आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। परिजनों का पता कर सीडब्ल्यूसी के माध्यम से माता पिता को सुपुर्द किया जायेगा।
