Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में की गई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड, इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल।

 रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में की गई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड, इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार कराई गई ड्रिल।





हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर आज दिनांक- 22.03.2024 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता की परख हेतु कराई गई दौड़। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी । 


 तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण,फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए ।


  महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया, इस दौरान पुलिस लाइन परिसर, स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड ,जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन  शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर तथा पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई चेक की गई।आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास के आसपास साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर समस्त अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies