रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी महेश चौबे ने पुलिस के जवानों के साथ किया पैदल गश्त
स्टेशन पर दुकानदारों और आने जाने वाले यात्रियों में करवाया सुरक्षा का एहसास
पैदल गश्त के दौरान अवैध अतिक्रमण और दो पहिया चार पहिया वाहनों पर की कार्यवाही
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर आगामी होली का त्योहार और लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए जनपद भर की पुलिस लगातार क्षेत्रों में पैदल मार्च करके आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास करवा रही है तो वही गोरखपुर की पुलिस चुनाव में कोई खलल पैदा न हो इसके लिए अपराध और अपराधियों पर शिकंजा भी कसने का काम कर रही है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के पर्यवेक्षण और सीओ कैंट अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन में कैण्ट थाना की पुलिस भी लगातार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज महेश चौबे ने पुलिस के जवानों के साथ स्टेशन रोड पर पैदल गश्त किया पैदल गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज जनता और स्थानीय दुकानदारों से बात चीत भी करते दिखे उन्होंने लोगो से कहाँ की सभी लोगो को भरोसा दिलाया कि पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध है अगर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे तत्काल आपकी मदद की जाएगी वही गश्त के दौरान चौकी प्रभारी महेश चौबे ने सड़को पर अवैध अतिक्रमण भी हटवाया साथ ही उन्होंने ठेला खोमचा और ऑटो टेम्पू वालो को भी सख्त चेतावनी दी कि सड़कों पर किसी भी तरह का कोई भी अवैध अतिक्रमण नही करेगे अगर कोई ऐसा करता हुआ दुबारा मिला तो कार्यवाही की जाएगी वही चौकी प्रभारी महेश चौबे ने पुलिस के जवानों के साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों की संघन जांच भी की जांच में चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेक किया गया तो वही दो पहिया वाहन चालकों की जामातलाशी भी की गई लगातार जिस तरह से पुलिस एक्टिव नज़र आ रही है उससे आमजनमानस में भी इस बात का सुकून है कि पुलिस लगातार जनता के बीच मे और जनता के संपर्क में है। पैदल गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल दीपक सिंह हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल वीरेंद्र तिवारी हेड कांस्टेबल आनंद किशोर हेड कांस्टेबल दीपक सिंह कॉन्स्टेबल संजीत यादव, कॉन्स्टेबल जय प्रकाश यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


