Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा शहर के बिचला तेलपा में शराबी पति ने पत्नी को गला रेट कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


छपरा शहर के बिचला तेलपा में शराबी पति ने पत्नी को गला रेट कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस




छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा में एक शराबी पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया है। घटना बीती देर रात्रि की बताई जाती है. मृत महिला नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा निवासी गणेश महतो की पत्नी शारदा देवी बताई जाती है. मृतका के पुत्री ने बताया कि उसके पापा शराब पीकर आते थे और आए दिन घर में मां के साथ मारपीट करते थे. बीती देर शाम भी वह शराब पीकर घर आए और मां को मारने-पीटने लगे. जिसके बाद कुछ देर के लिए बाहर बथानी के मड़ई में मां को बुलाकर ले गए. जहां चाकू से गोदकर हत्या कर शव को गोइठा में छुपा दिया. काफी देर होने के बाद जब पुत्री मड़ई में पहुंची तो वहां पर गोइठा के बीच में शव को पड़ा देखा. जिसके बाद वह चिल्लाने लगी. उसकी चीख और चिल्लाहट सुनकर स्थानीय लोग समेत मृतका के मायके वाले भी पहुंचे. जहां उन लोगों ने उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुटी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies