चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से तीन अदद मोबाइल बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना गुलहरिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0216/24 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र मुन्ना उर्फ रमाशंकर नि0 ग्राम देवरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर हा0मु0 किराये का मकान दाउदपुर थाना कैण्ट गोरखपुर को 03 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी ।अग्रिम विधिक कार्यवही की जा रही है
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्र0नि0 शशिभूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 पत्तू गौतम थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 राजकुमार गुप्ता थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
