बीजेपी के संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करें प्रधानमंत्री – रूपेश
इस बार नेताओं के नही बल्कि अपनी पेंशन के लिए कर्मचारी करेगा वोट– पंडित श्याम नारायण शुक्ल
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर 21 मार्च लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री जी पुरानी पेंशन बहाली को बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करें तभी कर्मचारी समाज अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त होगा कर्मचारी समाज अब तक अपने देश के माननीय सांसद विधायकों की पेंशन के लिए वोट करता आया है लेकिन यह पहला चुनाव होगा जब कर्मचारी समाज अपनी पेंशन बहाली के लिए वोट करने जा रहा है यह बात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कर्मचारियों की एक बैठक में कहा। कर्मचारी नेताओं ने आज पुराने कलेक्ट्रेट में राजस्व अमीन संग्रह संघ के साथ बैठक कर कहा और वहां के कर्मचारियों और उनके परिजनों को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देशवासियों के खुशियों की गारंटी दे रहे हैं हम चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री कर्मचारी और उनके परिजनों के भी परिवार के खुशियों की गारंटी दे और सत्ता में लौटने पर पुरानी पेंशन बहाली सहित सभी मांगे पूरी करें।
कार्यक्रम के अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष और राजस्व अमीन संग्रह के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल और संचालन उपाध्यक्ष अशोक पांडेय ने किया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, इजहार अली, विजय शर्मा, जामवंत पटेल, निसार अहमद, रामधनी पासवान, वरूण वर्मा बैरागी महेन्द्र चौहान, बंटी श्रीवास्तव, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय आदि उपस्थित रहे।
