एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार के पर्यवेक्षण में तथा श्री दुर्विजय थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग के नेतृत्व मेः-
आज दिनांक 21.03.2024 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग के उ0नि0 श्री अनिल कुमार मय टीम के द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी के दौरान माननीय न्यायालय स्पे. जज एससी/एसटी बलरामपुर द्वारा मामला संख्या 91/16/2023 धारा 504, 506 भा0द0वि0 व 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त ओसामा पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम कुड़ऊ बौड़िहार थाना गैंड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर के विरूद्ध जारी NBW के अनुपालन में अभियुक्त ओसामा उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तारकर्ता टीमः-
1. उ0नि0 अनिल कुमार
2. हे0का0 जगदीश राय
3. का0 देवाशीष मिश्रा
