Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस चौकी घघौवा थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के पास से एक-एक अदद अवैध चाक़ू बरामद करते हुए किया गिरफ्तार-

 पुलिस चौकी घघौवा थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के पास से एक-एक अदद अवैध चाक़ू बरामद करते हुए किया गिरफ्तार-



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती दिनांक 18.03.2024 को चौकी प्रभारी घघौवा उ0नि0 सर्वेश कुमार मय पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान रिक्खीपुर मोड़ से समय 20.00 बजे दो अभियुक्तों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। अवैध चाकू की बरामदगी करते हुए थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 76/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 77/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. अजय कुमार पुत्र रामकेवल निवासी बरौली थाना खण्डसा जिला फ़ैजाबाद उम्र करीब 44 वर्ष

2. लक्ष्मण सिंह पुत्र अजीयर सिंह निवासी वार्ड नं0 2 गाँव बडेरा थाना कुटला जनपद कटनी (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 30 वर्ष


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-


1. प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती। 

2. उ0नि0 सर्वेश कुमार चौकी प्रभारी घघौवा, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

3. उ0नि0 अरविन्द कुमार द्विवेदी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

4. हे0का0 रामअवधेश, का0 सुशील मिश्रा, का0 उमेश यादव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies