Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सिविल जज ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद

 सिविल जज ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद




वृद्धाश्रम में किसी भी समस्या के निदान के लिए हर समय तैयार – अखिल कुमार सिविल जज फरेंदा


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


फरेंदा महराजगंज आज आधारशिला वृद्धाश्रम फरेंदा में फरेंदा के सिविल कोर्ट के सिविल जज अखिल कुमार निझावन ने पहली बार बुजुर्गों से आशीर्वाद के लिए पधारे। आश्रम में रह रहे संवासियों ने गर्मजोशी से जज साहब का स्वागत किया एवं भरपूर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बजरंगबली के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया।


कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्रीमान जज साहब ने यहां आने पर खुशी व्यक्त की और यहां रह रहे बुजुर्गों से उनका हाल जानकार संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में बुजुर्गों को अल्पाहार अपने हाथों से वितरित किया एवं भविष्य में किसी भी समस्या के निदान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आदरणीय जज साहब को भगवान गणेश का चित्र स्मृति के रूप में संस्था के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम के संवासी ध्रुव कुमार मिश्रा ने किया।


इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार मिश्रा, एडवोकेट अनिल त्रिपाठी, जज साहब के अधीनस्थ स्टाफ एवं वृद्धाश्रम के स्टाफ अरुण कुमार श्रीवास्तव, सोनू पासवान ,रजनीश कुमार त्रिपाठी पंकज वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies