Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अमरमणि त्रिपाठी के गैर जमानती वारंट मामले में निर्णय सुरक्षित

 अमरमणि त्रिपाठी के गैर जमानती वारंट मामले में निर्णय सुरक्षित



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती की स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) से जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ अमर मणि त्रिपाठी की याचिका पर निर्णय सुरक्षित कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने अमर मणि त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका के अनुसार, अपहरण के आरोप में 2002 में दर्ज हुए मामले में स्पेशल कोर्ट ने अमर मणि त्रिपाठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। याचिका में स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी गई है। याची का कहना है कि वह मूल केस अपहरण मामले में जमानत पर है। मूल केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में स्पेशल कोर्ट ने गलत तरीके से एनबीडब्ल्यू जारी किया है। इस मामले में याची का पहले अन्य अभियुक्तों के साथ ट्रायल चल रहा था। बाद में याची का केस अलग कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies