Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर एक्शन में गोरखनाथ क्षेत्राधिकारी

 लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर एक्शन में गोरखनाथ क्षेत्राधिकारी





क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है एक तरफ जहॉ सभी राजनीतिक दलों ने अपना जनसंपर्क तेज़ कर दिया है तो वही पुलिस ने भी चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है लगातार पुलिस क्षेत्रों में गश्त कर के आमजनमानस में पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवा रही है। गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जनपद भर में पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है पुलिस गली मोहल्लों में जाकर जनता से संवाद कर रही है मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर के व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर रही है। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह पूरे एक्शन में नज़र आ रहे है लगातार वो लोगो के बीच मे पहुँच कर हर एक स्थिति का जायजा खुद ले रहे है।  सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दर्जनों मुहल्ले में सीआईएसएफ के जवानों और गोरखनाथ पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर, कामरेडनगर, पुराना गोरखपुर रसूलपुर चौराहा नाथमलपुर गोरखनाथ रोड आदि मोहल्ले में भारी पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवानों के साथ गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह गोरखनाथ क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों पर भी गए जहां पर लोकसभा चुनाव में मतदान होना है वहाँ पर सभी व्यवस्थाओं को देखा आसपास के लोगो से बातचीत भी किया। पैदल गश्त के दौरान सड़को पर ठेला खोमचा लगा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालो को सीओ गोरखनाथ ने कड़ी हिदायत दिया कि सड़कों पर किसी प्रकार का कोई भी अवैध अतिक्रमण नही करेगा पैदल गश्त के दौरान जनता ने काफी राहत की सांस ली क्योकि लगातार जिस तरह से सीओ गोरखनाथ लोगो से सीधे संवाद करते है उनका हाल चाल पूछते है सीओ गोरखनाथ से गोरखनाथ सर्किल की जनता भी काफी खुश नजर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies