दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार सिंह यादव के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज श्री अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व मेः-
आज दिनांक 21.03.2024 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव मय हमराहियान उ0नि0 रणविजय सिंह व हे0कां0 घनश्याम यादव व कां0 संदीप निषाद* की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 45/24 धारा 363/366/376/366क भा0द0वि0 व धारा 3/4 धारा पाक्सो एक्ट व धारा 16/17 पाक्सो एक्ट थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 हसन पुत्र आस मोहम्मद उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम देवरिया विशम्भरपुर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को गालिबपुर चौराहे से पहले ग्राम बाघाजोत जाने वाली रोड के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 हसन उपरोक्त को मा0न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार कर्ता टीम
1. उ0नि0 श्री सुनील कुमार
2. उ0नि0 श्री रणविजय सिंह
3. हे0का0 घनश्याम यादव
4. का0 संदीप निषाद
