Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मोबाईल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 मोबाईल चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गुलहरिया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय जनपद गोरखपुर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में दिनांक 21.03.2024 को व *प्र0नि0 शशिभूषण राय * मय हमराह के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 216/24 धारा 379/411 भादवि0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र मुन्ना उर्फ रमाशंकर नि० ग्राम देवरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर हा0मु0 किराये का मकान दाउदपुर थाना कैण्ट गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 21.03.2024 को समय 10.15 बजे के * बी.आर.डी. मेडिकल कालेज के पास थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय गोरखपुर भेजा जा रहा है।


बताते चलें कि वादी श्री पन्नेलाल पुत्र विश्राम निवासी जंगल बब्बन टोला केवटलिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर जो अपने भाई की पत्नी का दवा इलाज BRD मेडिकल कालेज में ICU 11 नं0 वार्ड में करा रहा था दिनांक 21/03/2021 को पन्नेलाल ICU के बाहर बैठे थे और मोबाईल पैण्ट के जेब मे रखे थे कि एक व्यक्ति आकर पन्नेलाल का मोबाईल लेकर जाने लगा जानकारी होने पर दौडाकर पकड लिए और पुलिस को सुचना दिए जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके पास चोरी की तीन मोबाईल बरामद हुई जिसमें से वादी ने स्वयं अपना मोबाईल तस्दीक कर बताया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त सोनू गुप्ता पुत्र मुन्ना उर्फ रमाशंकर नि0 ग्राम देवरा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर हा०मु० किराये का मकान दाउदपुर थाना कैण्ट गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर मा०न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तारी की टीम


1. प्र0नि0 शशिभूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


2. उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


3. हे0का0 पत्तू गौतम थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


4. हे0का0 राजकुमार गुप्ता थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies