चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना सहजनवां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे व थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में उ0नि0 उ0नि0 विवेकानन्द उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2024 धारा 457,380,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अंगद चौहान पुत्र स्व0 बृजनाथ चौहान निवासी ग्राम लरबरी थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर हा0मु0 ग्राम पिपरा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, 2.जुगनू पुत्र नसीम निवासी बनगांवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर को चोरी का 01 पैकेट रजनीगंधा गुटखा, 01 पैकेट तुलसी जर्दा, 03 डिब्बी कैप्टन सिगरेट व 02 डिब्बा टोटल सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. का0 गोविन्द यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
3. कां0 शिवम वर्मा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
