मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना गुलहरिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी भटहट मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 290/2024 धारा 504/352/308 भा0द0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र रामलखन निवासी चक्खान मोहम्मद चक टोला सलेमपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति पर पैसे के लेन-देन की बात को लेकर अचानक हमला करने, गाली-गलौज करने व सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उप नि0 विवेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी भटहट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 सुदर्शन राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
