15 कुंटल नकली/मिलावटी मिठाइयों व खाद्य सामग्री के विरुद्ध अभियान
बहराइच थाना पयागपुर दिनांक- 14.04.2024
थाना पयागपुर, जनपद बहराइच
विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) श्री रामानन्द प्रसाद कुशवाहा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर श्री हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री कमल शंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.04.2024 को थाना पयागपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पयागपुर चौराहा के पास नकली/मिलावटी रसगुल्ला/मिल्क केक की सप्लाई की सूचना के आधार पर बैरियर लगा कर चेकिंग कर पिकअप वाहन गाड़ी नंबर UP47AT2440 को रोक कर चेक करने पर छेना रसगुल्ला लगभग 495 किलो0 व 1032 किलो0 मिल्क केक बरामद हुआ । उक्त बरामदगी पुलिस/असि0 कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी । मौके पर अपनी टीम के साथ बरामद माल से सैंपल एकत्र कर बरामद माल बिल बाउचर आदि की अनियमितता के चलते उक्त बरामद माल को नकली / अपमिश्रित घोषित करते हुए नियमानुसार माल का नष्टीकरण कराया । इसके उपरांत वाहन चालक से कड़ाई से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि शहजाद अली (खाद्य कारोबार कर्ता का नाम) निवासी आर्यनगर अतरौला के यहां का होना बताया । नकली/मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद किया गया जिसमें से सैम्पल एकत्र करते हुए शेष को नष्ट किया गया ।
कार्यवाही करने वाली टीम-
01.श्री विनोद शर्मा (असि0 कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग)
02.श्री कमला रावत (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)
02. उ0नि0 श्री राजेश पाण्डेय
03. उ0नि0 श्री गुणेश्वर यादव
04. का0 आशुतोष कुमार
05. का0 मृदुल कुमार
