Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संविधान देश की आत्मा है ,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चलकर ही आधुनिक भारत का निर्माण संभव है- विनोद राय

 आज सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने सभा कर उन्हें किया याद




संविधान देश की आत्मा है ,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर   जी के बताए रास्ते पर चलकर ही आधुनिक भारत का निर्माण संभव है- विनोद राय


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक सभा कर उन्हें याद किया गया। सभा का संचालन करते हुए संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि बाबा साहब ने भारत की दुरूह सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों से समाज को निकालकर लोकतांत्रिक भारत बनाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया उन आदर्शों की स्थापना के लिए हमें सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। 

महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री डीके तिवारी, आर पी भट्ट,एस सी अवस्थी, कौशल कुमार सिंह,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह,हेमंत जी गोपाल जी देवेश सिंह,अजय त्रिपाठी,अंशुमान पाठक, निशांत यादव,दीपक प्रजापति, हरकेश बहादुर सिंह,अमित गुप्ता राजेश सिंह सत्य प्रकाश  धीरज यादव, चंद्रिका साहनी, सुदृष्ठ सिंह इत्यादि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies