थाना पैकोलिया, एसओजी टीम बस्ती व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए कब्जे से लूटा गया 182050 रुपया किया गया बरामद
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना पैकोलिया एसओजी टीम बस्ती व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. जयप्रकाश पुत्र सुभाष निवासी बुधईपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, 2. अमित चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, 3. अरुण वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया बस्ती 4. उमेश कुमार पुत्र मनकू गौतम निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया बस्ती 5. संदीप चौधरी पुत्र रामसहाय निवासी बेलभरिया रामलाल थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को परसा तिराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए लूट का 182050 रुपया व घटना मे प्रयुक्त 05 अदद मोबाइल व 02 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। शेष वांछित अभियुक्त गुलाब चन्द्र चौधरी पुत्र हरीनाथ निवासी बेलभरिया रामलाल थाना पैकोलिया जनपद बस्ती की तलाश की जा रही है।
इस सम्बन्ध मे थाना पैकोलिया पर वादी रमेश सिंह पुत्र श्री इऩ्द्रसेन सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना गौर जिला बस्ती के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 54/2024 धारा 394 आईपीसी बनाम दो मोटरसाइकिल पर 04 लड़के एक मोटर साइकिल नम्बर UP 51BE0226 नाम पता अज्ञात पंजीकृत हुआ था।
बताते चलें कि दिनांक 14.04.2024 को वादी मुकदमा रमेश सिंह पुत्र श्री इऩ्द्रसेन सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना गौर जिला बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर एक लिखित सूचना दिया गया कि मेरे साले रमेश बहादुर सिंह पुत्र राजमनि सिंह निवासी ग्राम गनवरिया कला थाना सोनहा जनपद बस्ती के नाम से गोपीनाथपुर बाजार थाना परसरामपुर मे देशी शराब की दुकान है। जिसका संचालन मेरे द्वारा किया जाता है। दुकान पर सेल्समैन के रुप मे हरि पुत्र सोमई निवासी गढ़हादल थम्मन थाना पैकोलिया जनपद बस्ती कार्य करता है। बीते दिनांक 13.04.24 की रात्रि मे सेल्समैन हरि अपने पुत्र कुलदीप के साथ दुकान बन्द करके मोटरसाईकिल से घर जाते समय रास्ते मे जीतीपुर बैंक के पास रात्रि करीब 09.30 बजे दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अज्ञात लड़के पीछे से आये एवं मोटरसाईकिल रोककर सेल्समैन व उसके लड़के के साथ मार पीटकर उसने 186000 रुपया नगद लूटकर भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 54/ 24 धारा 394 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो को पैसो की जरुरत थी इसीलिए हम लोग जयप्रकाश के कहने पर दिनांक 13.04.2024 को दिन मे गोपीनाथपुर मे स्थित शराब ठेके दुकान के मुनीब से रुपया लूटने की योजना बनाये जिसमे जयप्रकाश ने बताया कि गुलाबचन्द्र जो कि शराब ठेके की बगल मे चीखना की दुकान लगाता है, गुलाबचन्द्र व अरुण वर्मा दोनो मिलकर मुनीब के रुपया लेकर निकलने की सूचना हमे देंगे, जिसके बाद हम दो मोटरसाईकिल से जाकर लूट की घटना के अंजाम देंगे। इस प्रकार तय कार्य योजना से हम लोगों ने घटना को अंजाम दिया। साहब गलती हो गई, माफ कर दिजिए।
बरामद/ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया जनपद बस्ती।
2. प्रभारी एसओजी उ0नि0 जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती।
3. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती।
4. उ0नि0 देवव्रत शर्मा, उ0नि0 एजाज अहमद, उ0नि0 विजय यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
5. हे0का0 रमेश यादव , हे0का0 इरशाद खा, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 चन्दन कुमार, का0 शिवम कुमार एसओजी टीम बस्ती
6. हे0का0 चन्द्रकेश यादव, हे0का0 धर्मपाल, हे0का0 राजमणि थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
7. हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 अवनीश सिंह, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम बस्ती।
