हम भारती न्यूज से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिर्पोटर विवेक कुमार श्रीवास्तव
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर चाहते थे देश में समान नागरिक संहिता
14 अप्रैल 1891 को महू (मध्यप्रदेश) छावनी में पिता सूबेदार रामजी सकपाल एवं माता भीमाबाई के परिवार में बाबा साहेब का जन्म हुआ था। कुशाग्र बुद्धि,अथकपरिश्रमी, शिक्षाविद, शोषित, वंचित, पीड़ितों के प्रति संघर्ष के कारण मसीहा के रूप में उनको पहचान मिली।
आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-सर्वसमावेशी भारत’ की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति ‘भारतीय संविधान’ के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गोरखपुर महानगर के बरगदवा चौराहे इस्थित यूएस एकेडमी स्कूल।( विकास नगर ) के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया! जिसमें जनार्धन चौधरी (पूर्व पार्षद) रामचन्द्र प्रसाद त्यागी,(अध्यक्ष), सोनू कुमार (उपाध्यक्ष), और साथ में हमारे वर्तमान पार्षद अजय कुमार ओझा उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त व अंत्योदय को समर्पित रहा आपका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।




