थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा 01 शादी शुदा जोडें का मनमुटाव दूर कर राजी खुशी साथ रहने हेतु बिदाई किया गया
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना महिला आज 02.05.2024 को थानाध्यक्ष उ0नि0 निधि यादव महिला थाना द्वारा पति-पत्नी के 01 जोडे श्रीमती खुशबू पत्नी अंकित निवासी ग्राम दौलतपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को महिला थानाध्यक्ष की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया!