Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या के प्रयास में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त डन्डा बरामद

 हत्या के प्रयास में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त डन्डा बरामद



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना झंगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में, व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 संजय गिरी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0312/2024 धारा 147,323,307,504,506 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त सन्तोष निषाद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि वादी के भाई व भतीजे ( मौजूदा प्रधान ) से अभियुक्त का जमीन को लेकर विवाद था, जिसमें अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से डन्डा से हमला किया गया । जिसमें वादी के भाई को काफी चोटे आयी । वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा पर मुकदमा उपरोक्त दिनांक 04.05.2024 को पंजीकृत किया गया था ।


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 संजय गिरी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर 

2. का0 अमित कुमार यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर 

3. का0 विकास सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies