Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके 02 परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ-बूझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया

 महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा टूटने के कगार पर पहुंच चुके 02 परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ-बूझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया गया



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा 02 प्रकरणों 1. प्रथम पक्ष हाज़रा व द्वितीय पक्ष मोहम्मद फरीद तथा 2. प्रथम राजाराम गुप्ता व द्वितीय पक्ष ओमकेश व निवेदिता में लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को समाप्त करवाया गया, पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया । ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये हैं । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे । 

 उक्त दोनों प्रकरणो में  एस० पी० क्राइम श्री सुधीर जायसवाल एवं काउंसलर डॉ विकास रंजन मणि त्रिपाठी, श्रीमती मेनका अग्रहरी, श्री अवनीश चौधरी, श्री शिव प्रसाद शुक्ला, परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर महिला एस0एच0ओ0 प्रभा आरक्षी अनिता यादव, आरक्षी शिखा श्री की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies