Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर थाना शाहपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 रवि कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुजीत उर्फ सुनील पुत्र स्व0 भुआल निवासी शिवपुर सहबाजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को 355 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/24 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी की टीम-


1. उ0नि0 रवि कुमार राय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 

2. प्र0उ0नि0 अंकित पटेल थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 

3. कां0 धनन्जय पाण्डेय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies