आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 02 नफर अभियुक्त को जिला बदर किया गया
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत व अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0शिवचंद पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय जिला अधिकारी महोदय के आदेश सं0- वाद सख्या- D202305310002203 अन्तर्गत धारा ¾ उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के आदेश के अनुपालन में 06 माह के लिए अभियुक्त कपिलमुनि यादव को तथा वाद सख्या- D202305310002205 अन्तर्गत धारा ¾ उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के आदेश के अनुपालन में 06 माह के लिए अभियुक्त व्यासमुनी यादव को जनपद गोरखपुर से जनपद महराजगंज के थाना कोतवाली सदर में आमद कराकर जिला बदर कराया गया ।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 शिवचंद पटेल थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 धर्मराज सोनकर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
