Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना दुबौलिया पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर किया सीज

 लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना दुबौलिया पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर किया सीज



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बस्ती थाना दुबौलिया थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय तथा स्टैटिक निगरानी के कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री मितेन्द्र स्वरूप पाण्डेय मय पुलिस टीम व कैमरा मैन प्रदीप कुमार के साथ सामान्य लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत गठित SST टीम के साथ चौकी डेईडीहा पॉइंट पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति जिनका नाम 1. अरबाज पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी रुदौली फैजाबाद 2. अजय कुमार पुत्र सियाराम निवासी पुरे कल्याण थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को चेक किया गया, जिनके पास से क्रमशः 75000 व 68000 रुपए के साथ कुल 1,43,000 रुपये पाए गए। इतने रुपए रखने का कारण व प्रपत्र के बारे में पूछा गया तो दोनों व्यक्ति कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ रहे| जिस कारण थानाध्यक्ष दुबौलिया की मौजूदगी में बरामद कुल धनराशि को SST टीम के मजिस्ट्रेट द्वारा सीजर की कार्यवाही की गई । 


बरामद करने वाली टीम-


1. थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

2. स्टैटिक निगरानी कार्यपालक मजस्ट्रेट श्री मितेन्द्र स्वरूप पाण्डेय जनपद बस्ती। 

3. उ0नि0 श्री प्रह्लाद यादव एस0एस0टी0 टीम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।

4. उ0नि0 जय प्रकाश चौबे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

5. उ0नि0 सुरेंद्र प्रसाद थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।

4. आरक्षी दीपक राय, आसिफ, अखिलेश यादव, म0का0 स्वीकृति मिश्र थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।

5. का0 अनिल यादव एस0एस0टी0 टीम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।

6. कैमरा मैन प्रदीप कुमार एस0एस0टी0 टीम ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies