लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना वाल्टरगंज व एफएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर किया सीज
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती थाना वाल्टरगंज प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज श्री दिनेश चन्द चौधरी तथा स्टैटिक निगरानी के कार्यपालक मजिस्ट्रेट महोदय श्री अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम व कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ सामान्य लोक सभा निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के देईपार बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि समय करीब 11.04 बजे एक दो पहिया TVS वाहन नं0- UP51AK2547 से दो व्यक्ति आ रहे थे, जिनके चेकिंग हेतु देईपार बैरियर के पास रूकवाया गया तो मोटरसाईकिल के पीछे बैठा व्यक्ति रामदास निवासी सल्टौआ जनपद बस्ती के पास काले रंग का बैग था । बैग में रखे सामान की चेकिंग हेतु खोलने के लिये कहा गया तो उसके बैग में कुल- 3,50,000 रूपया (तीन लाख पचास हजार रूपया) नगद बरामद हुआ। बरामद रूपये के सम्बन्ध में कागजात व रसीद दिखाने हेतु कहा गया तो नही दिखा सका। जिसके बाद उक्त धन को कब्जा में लेकर नियमानुसाकर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बरामद करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 श्री दिनेश चन्द चौधरी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
2. श्री अरविन्द कुमार यादव स्टैटिक निगरानी कार्यपालक मजस्ट्रेट
3. उ0नि0 श्री शिवपूजन प्रसाद थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
4. हे0का0 राकेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
5. का0 अवधेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
6. कैमरा मैन राहुल कुमार (पंचायत सहायक)
