Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा शहर के अलग-अलग जगहो पर हुई चाकू बाजी में 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार



छपरा शहर के अलग-अलग जगहो पर हुई चाकू बाजी में 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 


छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के मोना मिश्रा टोली एवं करीमचक में दोनों जगह पर चाकू बाजी में दो भाई समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये। मोना मिश्र टोली में हुई चाकू बाजी में हरे कृष्णा उपाध्याय के 39 वर्षीय पुत्र राजेश उपाध्याय एवं 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना उपाध्याय शामिल है।आनन-फानन में दोनों भाइयों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने बताया कि परोस के एक युवक ने अचानक आकर उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया है। वहीं दूसरी घटना शहर के कदम चक में बीते दिन हुई फायरिंग के बाद मंगलवार को दूसरे पक्ष के एक युवक को चाकू मारकर घायल किया गया है। घायल युवक 25 वर्षीय मोहम्मद नौशाद बताया जाता हैं। जिसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में मुन्ना मिस्त्री समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए बयान दर्ज कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies