Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मोदी का मेनीफेस्टो झूठ का पुलिंदा,पल्टी मारना मोदी की आदत में सुमार- दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

 मोदी का मेनीफेस्टो झूठ का पुलिंदा,पल्टी मारना मोदी की आदत में सुमार- दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को बांट देंगे। लेकिन जब कोई पत्रकार इस पर सवाल करता है तो वे पल्टी मार जाते हैं। कहते हैं कि मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता। यह उनके फटाफट झूठ का उदाहरण है। वे कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर सवाल खड़ा करते हैं जबकि उनका मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा है। मोदी के नेतृत्व में यह तीसरा चुनाव है जब वह एक ही मेनिफेस्टो को अदल-बदल कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।


यह बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महराजगंज जिले के कस्बा आनंदनगर में एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने मौजूदा गठबंधन पर कहा कि यह तभी कामयाब होता है, जब गठबंधन दलों के समर्थित वोट एक दूसरे प्रत्याशी को प्राप्त हों। उन्होंने शिद्दत से कहा कि इस बार 100 प्रतिशत ऐसा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार से परिवर्तन की बयार उठती है। इस बार ऐसा ही है। इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में जनता खड़ी हो गई है। पूरा का पूरा चुनाव जनता लड़ रही है।


चुनाव के पहले नया-नया दांव खेलते हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह


आनंदनगर पहुंचे कांग्रेस नेता ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला सिद्ध हुआ है। मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध राहुल गांधी ने भरी संसद में किया था। कहा था कि इससे आर्थिक मंदी की ऐसी सुनामी आएगी कि देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा जाएगी,हुआ भी ऐसा। 50 दिन में स्थिति को संभालने का मोदी का दावा हवा-हवाई होकर रह गया। कहते थे कि इससे आतंकवाद खत्म होगा,जाली करेंसी का चलन बंद होगा,डिजिटल लेन- देन बढ़ेगा। क्या हुआ ऐसा?नहीं।


उन्होंने कहा जनता पर जो थोड़ी बहुत सितम बाकी थी वह मोदी सरकार ने जीएसटी के जरिए पूरी कर दी। मोदी सरकार का यह भी एक ऐसा फैसला था जिससे छोटे और मझोले उद्योग पतियों की कमर टूट गई। हर तरह का व्यापार बर्बाद हो गया।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ सबका विकास का दावा झूठा है। इस सरकार में कौन सा ऐसा सेक्टर है जो तबाह नहीं हुआ। खुशहाली केवल गुजरात के ठेकेदारों में आई है। किसान को उसकी उपज का बाजार नहीं मिल रहा। वह दर-दर भटक रहा है। उसके केसीसी खाते से फसल बीमा का पैसा कट जाता है लेकिन यह पैसा कौन सी बीमा कंपनी के खाते में जाता है किसी को नहीं पता। उद्योग पतियों के 16 लाख करोड़ रूपए माफ करने वाली मोदी सरकार किसानों की दुश्मन है।


इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव ही किसान ही नहीं आम जन की हित चिंतक रही है। आखिर साल 2009 में कांग्रेस सरकार ने ही किसानों का 72 हजार करोड़ माफ किया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की ओर जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उसे कांग्रेस की पांच गारंटी पर भरोसा है। जनता बनाम भाजपा के बीच हो रहे इस चुनाव में परिवर्तन की आहट साफ सुनाई दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies