मान्धाता सिंह बने रेजीडेंसी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर जेमिनी रेजीडेंसी हाउसिंग सोसाइटी मेडिकल कॉलेज रोड बशारतपुर के कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ । सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य आरएन श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी रूप में स्वीकार कर उनके नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। सोसाइटी के सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मान्धाता सिंह को अध्यक्ष और श्रीमती दीक्षा गौतम को सचिव , डा नूतन श्रीवास्तव ,अजय कुमार चौरसिया को उपाध्यक्ष , श्री जय राम हिरवानी को कोषाध्यक्ष, डा उदय सिंह संयुक्त सचिव, सी पी गर्ग को ऑडिटर चुना गया।
कार्यकारिणी में श्री राकेश कुमार बांका,अशोक कुमार अग्रवाल, जे पी श्रीवास्तव, डा एस.के.सिंह .राम औतार अग्रवाल,पूनम सिंह,श्री निवास तिवारी,श्रीमती राज अरोड़ा,मनीष मांगलिया,शीला झा,लवीना खंडेलवाल,सतीश गुप्ता,सुरेंद्र कुमार गुप्ता,आशुतोष मिश्र,रीता सिंह के लिए चुना गया।
