लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नौतनवां में आज हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
दिशा विहीन है विपक्षी नेतृत्व- डा0 रमापति राम त्रिपाठी सांसद देवरिया
मोदी जी के नेतृत्व में जन – जन तक पहुंचा कल्याणकारी योजना – छट्ठे लाल निगम लोकसभा चुनाव प्रभारी महराजगंज
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
नौतनवां महराजगंज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज महाराजगंज जनपद के नौतनवां कस्बे के एक मैरिज हॉल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज लोकसभा के प्रत्याशी पंकज चौधरी, विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी रहे।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी का रीढ़ होता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की एक तरफ प्रधानमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में तमाम विकास कार्य किए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का नेतृत्व पूरी तरह दिशा विहीन है। सभी अपने को बचाने में जुटे हैं।
